Tuesday, July 20, 2010

Abut octopus

दोस्तो , ऑक्टोपस एक इंटेलिजेंट जीव होता है। रीढविहीन प्राणियों में सबसे अधिक बुद्धिमान। परिस्थितियों के अनुसार, खुद को ढाल लेने वाला। रंग बदलने और तेज भागने में माहिर होता है ऑक्टोपस। वह चीजों को लंबे समय तक याद रख सकता है। इन दिनों इसे पालने के बारे में बातें हो रही हैं, लेकिन यह हर किसी के बूते की बात नहीं, क्योंकि यह जीव पानी में छिप कर चकमा देने में माहिर है। केवल ऑक्टोपस ही नहीं, दुनिया में ऐसे कई जीव हैं, जो बेहद इंटेलिजेंट होते हैं और शातिर भी।
जंपिंग स्पाइडर : शातिर शिकारी
इसका पूरा नाम है पॉर्शिया लेबियाटा जंपिंग स्पाइडर। यह पॉर्शिया ग्रुप का प्राणी है और ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। किसी नई चीज को तुरंत सीखने के मामले में यह दुनिया का सबसे अधिक स्मार्ट जीव है। अपनी किसी समस्या का हल वह तेजी से निकाल सकता है। शिकार सामने हो, तो उसे बेहद सहजता से पकडता है। दरअसल, योजना बनाता है और उसी के अनुसार कार्य करता है। वह शिकार पकडने के लिए एक खास तरह का साउंड भी क्रिएट करता है।
अफ्रीकन गे्र पैरट : गुणों की खान
तोते तो होते ही हैं नकलची, लेकिन अफ्रीका में पाया जाने वाला यह तोता शब्दों के अर्थ भी समझ सकता है और उससे छोटे वाक्य भी बना सकता है! वह गाना और बॉडी लैंग्वेज के माध्यम से कम्यूनिकेट कर सकता है, बिल्कुल हमारी-तुम्हारी तरह। यह आकार और रंगों को पहचान सकता है। इतना ही नहीं, इसे समान और अलग चीजों का कॉन्सेप्ट भी पता होता है। इसे आसानी से वेल-ट्रेंड किया जा सकता है। अफ्रीकन ग्रे पैरट को प्राचीन ग्रीक, समृद्ध रोमन परिवारों और किंग हेनरी-7 द्वारा पाले जाने के प्रमाण मिले हैं।
रिंग-टेल्ड लीमर : मैथ्स मास्टर
शरीर से भी बडी पूंछ वाले इस प्राणी की रीजनिंग काफी अच्छी होती है। बिल्कुल लॉजिकल जीव। हां, मैथ्स में मास्टर होता है यह जीव। कैसे? दरअसल, प्रयोगों से साबित हो चुका है कि रिंग टेल्ड लीमर किसी भी चीज को सीक्वेंस में रख सकता है। एक ट्रेंड लीमर कम्प्यूटर स्क्रीन पर बिखरे हुए आंकडों को रिपीट कर सकता है।
पिग्स : प्रिटी स्मार्ट
देखने में भले ही पिग्स तुम्हें लेजी लगें, पर ऐसा है नहीं। वास्तव में, पिग्स होते हैं प्यारे और स्मार्ट जीव। ट्रेंड करने पर वे वीडियो गेम भी खेल सकते हैं! जटिल नहीं, सिंपल वीडियोगेम। वह सपने भी देखता है और अपना नाम भी पहचान सकता है। म्यूजिक से काफी लगाव होता है इस इंटेलिजेंट जानवर को, तभी तो वह अपने नवजात बच्चे को गाना गाकर सुला सकता है!
बॉर्डर कूली : हार्ड वर्कर
स्कॉटलैंड मूल का यह कुत्ता, कुत्तों की सभी प्रजातियों में सबसे अधिक बुद्धिमान है। यह पांच मनुष्यों के बराबर का काम अकेले हैंडल कर सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट से लेकर एग्रीकल्चर में भी खूब होता है। हाई जंप में माहिर, बॉल खेलने में निपुण और डांस कॉम्पिटिशन में यदि ट्रेंड करके भेजा जाए, तो फ‌र्स्ट प्राइज विनर बनता है। यह इतना तेजतर्रार है कि तुम्हारे रूटीन को फॉलो कर सकता है। यह भांप सकता है कि तुम्हारी पर्सनैल्टी कैसी है और आगे क्या होना वाला है?
फैक्ट फटाफट
द्वडॉल्फिन ग्रामर और सिंटेक्स को समझ सकती है।
द्वरेसस मंकी की मेमोरी काफी अच्छी होती है। वह खुद के बारे में निर्णय भी ले सकता है।
द्वकूकू बर्ड बेहद शातिर होती है। फीमेल कूकू बर्ड रहस्यमय रूप से अंडे पैदा करती है।
द्ववेस्टर्न स्क्रब जे नामक चिडिया को अतीत याद होता है और वह बना सकती है भविष्य की योजना भी।

Roshan jha

No comments:

Post a Comment